जिले में आज 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच पॉजीटिव आई कुल एक्टिव/पजीटिव व्यक्तियों की संख्या 63 हुई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जिले में आज 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच पॉजीटिव आई कुल एक्टिव/पजीटिव व्यक्तियों की संख्या 63 हुई

डिजिटल डेस्क, सीहोर -  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। 15 व्यक्तियों में 9 पुरूष और 6 महिला शामिल है। पॉजीटिव में नसरूल्लागंज के 6 व्यक्ति जिसमें नसरूल्लागंज के भैयालाल कालोनी निवासी 4 व्यक्ति, सीहोर नाका नसरूल्लागंज के 2 व्यक्ति, इछावर विकासखण्ड से कुल 3 व्यक्ति जिसमें वार्ड नंबर 3 इछावर, सुभाष चंद्र बोस वार्ड एवं पटेल वार्ड इछावर से 1-1 व्यक्ति, विकासखण्ड आष्टा को कालोनी चौराहा से 2 व्यक्ति, वार्ड नंबर 1 अलीपुर से 1 व्यक्ति तथा आष्टा शहरी क्षेत्र इदगाह कालोनी से 1 व्यक्ति शामिल है। सीहोर के तलैया क्षेत्र से तथा बुदनी के वार्ड नंबर 01 से 1-1 व्यक्ति शामिल है। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव अथवा पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या वर्तमान में 63 है। आज आष्टा निवासी 4 व्यक्तियों को कोरोना पॉजीटिव के उपरांत स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के उपरांत स्वस्थ होने के उपरांत घर भेजे गए व्यक्तियों की संख्या 21 हो गई है। 3 कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की मृत्यु उपचार के दौरान हुई है। जिसमें सीहोर निवासी एक महिला एवं अहमपुद निवासी 1 पुरूष की मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हुई है तथा आष्टा निवासी 1 व्यक्ति की मृत्यु इंदौर में उपचार के दौरान हुई है। सैम्पलः-आज 75 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए गए है। जिसमें नसरूल्लागंज क्षेत्र से 15 , आष्टा के 03 , बुदनी से 2, रेहटी के 5 सैम्पल, इछावर से 14 तथा सीहोर के 40 सैम्पल शामिल है। जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 21 है। स्वास्थ्य,सर्वे/फॉलोअपः- प्रशासनिक स्तर पर प्रस्तावित तथा सक्रिय सभी कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। सघन स्वास्थ्य सर्वे के लिए प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में दो से तीन दल लगाए गए है। पॉजीटिव मिले सभी व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कोरोना जांच के लिए उनकी पहचान की जा रही है। इधर कस्बा के दीवान बाग मे बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का फॉलोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। आष्टा के वार्ड नंबर 1 जैन मंदिर क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया में आज स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 66 घरों का सर्वे कर 358 व्यक्तियों के स्वास्थ का फॉलोअप लिय गया वहीं बफर जोन में 11 घरों का सर्वे कर 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया। वहीं आष्टा के अलीपुर वार्ड नंबर 2 कंटेनेमेंट एरिया में आज सर्वे दल द्वारा 23 घरों का सर्वे कर 117 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा फॉलोअप लिया। इछावर षहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई वही श्यामपुर विकासखण्ड के अहमपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया है। जिले में अन्य देशों से सीहोर पहुंचे कुल व्यक्तियों की संख्या 232 है जिनमें से 184 लोगों की अब तक स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी ऐसे व्यक्ति की पहचान नहीं की गई जो अन्य राज्यों और अन्य जिलों से लौटे थे। जिले में अब तक होम कोरेंटाईन किए गए व्यक्तियों की संख्या 43913 है। डॉ. डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसे व्यक्ति जो विदेश से सीहोर जिले में नहीं लौटे थे परंतु अन्य जिलों एवं राज्यों से लौटे थे और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए। अब तक कुल 43913 व्यक्तियों का होम कोरेंटाइन पूर्ण किया जा चुका है। जिले में कुल कोराना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 87 है जिसमें से 3 की मृत्यु हो चुकी है 21 स्वस्थ्‍ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 63 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। जिले से अब तक कुल 2247 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 1848 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त %

Created On :   17 July 2020 11:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story