टोल प्लाजा में घुसा अनियंत्रित ट्रक, मचा हड़कंप, तीन घायल

Uncontrolled truck rammed into toll plaza, uproar, three injured
टोल प्लाजा में घुसा अनियंत्रित ट्रक, मचा हड़कंप, तीन घायल
टोल प्लाजा में घुसा अनियंत्रित ट्रक, मचा हड़कंप, तीन घायल


डिजिटल डेस्क सीधी। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शहर के समीप टोल प्लाजा में ठोकर मारता हुआ घुस गया। इस घटना में तीन कर्मचारी घायल हो गए। इसके साथ ही ट्रक ने तीन बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा में मौजूद कर्मचारियों ने पहले ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन जब उसकी स्पीड कम नहीं हुई तो भाग खड़े हुए। इस दौरान तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। साथ ही टोल प्लाजा पर खड़ी तीन मोटर साइकिल भी ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बताया जाता है कि घटना के समय टोल प्लाजा खाली था तथा 5-6 कर्मचारी बैठे हुए थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2:33 बजे वाहन ट्रक क्रमांक एमपी-04 जीबी 0415 तेज रफ्तार ने बैरियर को उड़ाते हुए वहां मौजूद तीन कर्मचारी रवि मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय और भुवनेश्वर तिवारी को गंभीर चोंटे आई है। वहीं तीन बाईको को चकनाचूर कर टोल प्लाजा से 80 मीटर दूरी पर जाकर रूका।  पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला सीधी-रीवा रोड पर स्थित पनवार टोल का है। ट्रक चालक शेर सिंह निवासी रायसेन को टोल प्लाजा में मौजूद कर्मचारियों ने पकड़ कर जमोड़ी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक सिलेण्डरों को खाली कर रीवा तरफ जा रहा था जो डिवाइडर तोड़कर आगे जाकर रूका।  हादसे में बूथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायलों  को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण इलाहाबाद रेफर किया गया है। जहां तीनो की हालत नाजुक बनी हुई है।

Created On :   19 Oct 2020 4:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story