Panna News: तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत

Panna News: पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिदुनी में एक ०५ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना आज रविवार को सुबह की है। बालक कटनी से गर्मी की छुट्टियों में अपने माता-पिता के साथ नानी के घर आया था प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक कार्तिक यादव पिता अनिल यादव ग्राम तिदुनी स्थित अमहाई तालाब के पास खेल रहा था, खेलते-खेलते वह तालाब में चला गया और गहरे पानी में डूब गया। बालक के तालाब के पानी में डूबने की जानकारी पर स्थानीय समाज सेवी रावेन्द्र मिश्रा और पहुंचे ग्रामीणों द्वारा पानी में डूबे बालक की खोजबीन करते हुए निकाला गया तथा तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शाहनगर थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृत बालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर लिया है तथा जांच कर रही है।
दो माह में डूबने से हो चुकी है तीन बच्चों की मौत
पन्ना जिले में पिछले दो माह के अंदर डूबने से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। २५ मार्च २०२६ को पन्ना जनपद के ग्राम सुनहरा मेें दो सगी बहिनों रागिनी ०८ वर्ष और उसकी छोटी बहिन आशिकी आदिवासी की तालाब में डूबने से मौत हुई थी। वहीं २३ अप्रैल को पवई थाना अंतर्गत करही गांव के छिर्रहा बांध में नहाने गये १२ साल के शिवम चौधरी की मौत हो गई थी जिसे एसडीआरएफ की टीम ने लगभग २१ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला था।
Created On :   11 May 2026 3:46 PM IST














