Panna News: शादी की लगन में दामाद से मारपीट, कन्या पक्ष लौटा बिना रस्म निभाए

Panna News: पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में साली की लगन के दौरान दूल्हे ने दामाद के साथ जमकर मारपीट कर दी। इससे विवाद इतना बढ़ गया कि कन्या पक्ष के लोग बिना लगन चढ़ाए लौट गए। पुलिस ने फरियादी परषोत्तम की रिपोर्ट पर दूल्हा महेंद्र और उसके साथी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी परषोत्तम पिता कल्लू 27 वर्ष निवासी रैगुंवा ने बताया कि उनकी साली कृष्णाबाई की शादी आरोपी महेंद्र से तय हुई थी। लगन चढ़ाने के लिए 9 मई रात करीब 10 बजे परषोत्तम अपने ससुर कोमल वंशकार निवासी घांघरीकला समेत 30 रिश्तेदारों के साथ करौंदी पहुंचे। स्वागत और भोजन के बाद चबूतरे पर सभी लगन की तैयारी कर रहे थे। रात करीब 12:30 बजे चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। विरोध पर महेंद्र ने गालियां दीं और सुरेंद्र के साथ मिलकर मुक्कों व लाठी से परषोत्तम पर हमला कर दिया। इससे दोनों पक्षों में हंगामा मच गया। देर रात तक चले विवाद के बाद कन्या पक्ष ने शादी तोडऩे का फैसला लिया और बिना लगन चढ़ाए लौट आए। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इनका कहना है
घटना को लेकर आरोपियो के विरूद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी।
परसुराम डाबर
शाहनगर थाना प्रभारी
यह भी पढ़े -शहर के मुख्य मोड़ पर हादसे को आमंत्रण देता ट्रांसफारमर, हादसे और शॉर्ट सर्किट से दहशत में लोग
Created On :   11 May 2026 3:41 PM IST













