Panna News: सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी अनमोल मुस्कान

सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी अनमोल मुस्कान
विशेष दिव्यांग बालकों के संग जे.के. सीमेंट ने मनाई रोशनी और अपनत्व की दिवाली, बांटीं मिठाईया,हूडीज और स्कूल किट्स

डिजिटल डेस्क,​पन्ना। दिवाली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि किसी के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने और सामाजिक दायित्व को निष्ठा से निभाने का अवसर है। इसी मानवीय विचार को धरातल पर उतारते हुए जे.के. सीमेंट ने अपनी गहरी संवेदनशीलता का परिचय दिया। कंपनी द्वारा शासकीय सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालक छात्रावास पन्ना में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ एक अत्यंत भावुक और खुशियों भरा दिवाली उत्सव आयोजित किया गया।

​आने वाली ठंड से सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का दिया उपहार

​दिवाली के इस पावन अवसर पर जे.के. सीमेंट की ओर से छात्रावास के सभी मासूम बच्चों को आने वाली कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म हूडीज/जैकेट्स एवं उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष स्कूल किट्स वितरित की गईं। उपहार पाकर विशेष बालकों के चेहरों पर जो निश्छल मुस्कान और खुशी झलकी, उसने पूरे माहौल को दीपोत्सव के वास्तविक अर्थ से सराबोर कर दिया। जे.के. सीमेंट ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के प्रति अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी को दिल से निभाने वाला संस्थान है।

​वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति

​यह संवेदनशील और सराहनीय कार्यक्रम जिला परियोजना समन्वयक सुश्री किरण कौशिक जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.आर.सी.सी. पवई श्री गोविंद तिवारी जी, ए.पी.सी. श्री राणा प्रताप सिंह जी, एवं श्री संतोष जडिया जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने जे.के. सीमेंट की इस मानवीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रावास के समर्पित वार्डन श्री रामकृष्ण यादव जी, सहायक वार्डन श्री आशीष सोनी जी एवं समस्त छात्रावास स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

​संवेदनशीलता ही जे.के. सीमेंट की पहचान

​कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और छात्रावास प्रबंधन ने जे.के. सीमेंट परिवार का सहदय आभार व्यक्त किया। जे.के. सीमेंट के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि जब समाज का कॉर्पोरेट जगत और प्रशासन हाथ मिलाते हैं, तो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों का जीवन भी दीपकों की तरह जगमगा उठता है।

Created On :  

Next Story