पन्ना न्यूज: मंदिरों में गूंजी बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत,
डिजिटल डेस्क पन्ना। बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और वीरता की परंपरा का प्रतीक प्रसिद्ध दिवारी नृत्य दीपावली के अवसर पर पन्ना के मंदिरों में आकर्षण का केंद्र बना। श्री जुगल किशोर जी मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में दूर-दराज से दिवारी नृत्य की टोलियां पहुंचीं, जहां कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की सदियों पुरानी लोकपरंपरा है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा और दीपावली से जोड़कर देखा जाता है। इसमें शौर्य, उत्साह, भक्ति और सामूहिकता का अनूठा संगम दिखाई देता है। मंदिरों में हुई इन प्रस्तुतियों ने न केवल धार्मिक माहौल को भक्तिमय बनाया, बल्कि बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत कर दिया।
Created On :  
Tags
Next Story
