- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हर आंख में रोशनी हर चेहरे पर...
देवेंद्र नगर (पन्ना) न्यूज: हर आंख में रोशनी हर चेहरे पर मुस्कान—नेत्र जांच से स्वस्थ बने इंसान डॉ अभिषेक जैन

डिजिटल डेस्क देवेंद्र नगर (पन्ना)8 अक्टूबर 2026। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्र नगर में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन के निर्देशन एवं उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया
कार्यक्रम के दौरान डॉ. जैन ने कहा कि वर्तमान समय में कम उम्र से ही दृष्टि संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं बच्चों में लगातार मोबाइल एवं स्क्रीन का अधिक उपयोग जबकि बुजुर्गों में उम्र के साथ होने वाले दृष्टिदोष के कारण आंखों की समस्याएं देखने को मिल रही हैं ऐसे में समय पर आंखों की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है
उन्होंने कहा कि दृष्टि केवल देखने की क्षमता नहीं बल्कि व्यक्ति के आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार है इसलिए आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय-समय पर नेत्र परीक्षण करवाना चाहिए
डॉ. जैन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्र नगर में बच्चों, युवाओं महिलाओं एवं वृद्धजनों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की नियमित रूप से नि:शुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध है जांच के दौरान चश्मे की आवश्यकता पाए जाने पर पात्र मरीजों को नि:शुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाता है
उन्होंने आमजन से अपील की कि आंखों में धुंधलापन सिरदर्द आंखों में दर्द या जलन पढ़ने में परेशानी अथवा दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई न देने जैसी समस्या होने पर स्वयं से दवा या चश्मे का उपयोग न करें बल्कि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर नेत्र परीक्षण अवश्य करवाएं
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हर व्यक्ति की आंखों की रोशनी सुरक्षित रहे और कोई भी व्यक्ति उपचार अथवा चश्मे के अभाव में दृष्टि संबंधी परेशानी न झेले के संदेश के साथ जनहित में आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान आप्थाल्मिक अस्सिटेंट संतोष सिंह जी उपस्थित र
Created On :   8 Oct 2026 6:15 PM IST












