अमानगंज न्यूज: आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
नवरात्रि दुर्गा विसर्जन से लेकर धनतेरस शरद पूर्णिमा दशहरा दीपावली से लेकर सभी मुद्दों पर चर्चा

डिजिटल डेस्क अमानगंज --- देर सांय थाना अमानगंज परिसर में थाना प्रभारी ने नगर के शांति समिति के सदस्यों व गणमान्यों मीडिया कर्मीयो की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें आने वाले नवरात्रि देवी देवालयों में जल चढाने पर महिलाओं बेटियों और भक्त गणों की भीड़ जिसमें माँ ज्वाला मंदिर सहित अन्य कार्यक्रम अष्टमी नौवीं दशहरा को जवारे विसर्जन से लेकर मिढा़सन नदी के घाटों पर व्यवस्थाओं पर चर्चा सहित दशहरा मिलन धनतेरस पर नगर की यातायात सामान्य रहे साथ ही आतिशबाजी की दुकानें आदि आदि पर चर्चा हुई वही दीपावली सहित आने वाले सभी त्यौहारों को सदभावना सौहार्द और शांति से मानने की बातें थाना प्रभारी श्री नायक ने उपस्थित जनों से कही इस मौके पर डां जयपाल अहिरवार जयप्रकाश चतुर्वेदी राजेश के तिवारी नगर परिषद से सफाई दरोगा बिजली विभाग से त्रिपाठी सहित शांति समिति के सदस्यों व पुलिस स्टाप की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।


Created On :   4 Oct 2026 2:40 PM IST

Tags

Next Story