- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर खजरी में...
शाहनगर न्यूज: आंगनबाड़ी केन्द्र रामपुर खजरी में आंगन मिलन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन

शाहनगर डिजिटल डेस्क। शाहनगर विकासखण्ड के ग्राम रामपुर खजरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-ब में आंगन मिलन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन 30 सितम्बर 2026 को किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमसुता तिवारी एवं सहायिका श्रीमती गीता बाई बर्मन द्वारा बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों का वजन, टीकाकरण जांच, गर्भवती माताओं को पोषण आहार के बारे में बताया गया।
इस दौरान खेल-खेल में शिक्षा, चित्रकला, कविता पाठ और पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमसुता तिवारी ने बताया कि शासन की मंशा अनुसार हर बच्चे एवं गर्भवती माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा मिले, इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
Created On :   30 Sept 2026 6:40 PM IST












