Panna News: आगरा मोहल्ला में निरीक्षण के दौरान पकड़ी विद्युत चोरी

आगरा मोहल्ला में निरीक्षण के दौरान पकड़ी विद्युत चोरी
निरीक्षण के दौरान परिसर में 1.77 किलोवॉट का कनेक्टेड लोड दर्ज किया गया।

डिजिटल डेस्क,पन्ना। विद्युत विभाग की निरीक्षण टीम द्वारा गत गुरूवार को पन्ना नगर के आगरा मोहल्ला क्षेत्र में किए गए निरीक्षण में बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर विद्युत चोरी पकड़ी गई है। निरीक्षण रिपोर्ट अनुसार परिसर में घरेलू श्रेणी का सिंगल फेज विद्युत मीटर स्थापित था।

मीटर के इनकमिंग टर्मिनल के फेस एवं न्यूट्रल प्वांट पर सर्विस लाइन से अतिरिक्त कॉपर तार जोड़कर आउटगोइंग सर्विस तार में कनेक्शन दिया गया था। यह मीटर की विद्युत खपत को प्रभावित कर बिजली के घरेलू उपयोग से संबंधित अनियमितता है।

निरीक्षण के दौरान परिसर में 1.77 किलोवॉट का कनेक्टेड लोड दर्ज किया गया। इसमें एलईडी, फ्रिज, कूलर, टीवी, पानी की मोटर, पंखे और मिक्सर ग्राइंडर सहित विभिन्न विद्युत उपकरण शामिल थे। कुल भार लगभग 2.4 एचपी दर्ज किया गया। इस पर विभाग की टीम द्वारा मौके पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत विद्युत चोरी का पंचनामा तैयार किया गया।

Created On :   25 Sept 2026 7:56 PM IST

Tags

Next Story