शाहनगर न्यूज: हनुमान मंदिरों में श्रीमद् भागवत एवं वाल्मीकि रामायण का आयोजन

श्रद्धालुओं द्वारा भगवान हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है

डिजिटल डेस्क शाहनगर। शाहनगर मुख्यालय सहित कचौरी गांव के हनुमान मंदिर में इन दिनों भक्ति

का माहौल बना हुआ है। मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा एवं वाल्मीकि रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।

शाहनगर मुख्यालय में श्री रामहर्षण दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य 108 श्री गर्भ दास जी महाराज फासन खेरा के मनहादिर में विराजित हनुमान जी महाराज को कथा श्रवण करा रहे हैं, वहीं कचौरी गांव के हनुमान मंदिर में मैहर जिले से पधारे श्री रामनिवास जी शुक्ल श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं, जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जा रहा है, जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

--जन्मोत्सव पर जमकर थिरके भक्त -* कचौरी में आयोजित श्रीमद् भागवत के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त जमकर थिरके। कथा वाचन करा रहे कथावाचक श्री रामनिवास शुक्ल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण पूर्ण परमात्मा हैं, जिन्होंने देवकी और वसुदेव की आठवीं संतान के रूप में अवतार लिया।

भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है।


Created On :   19 Sept 2026 7:42 PM IST

Tags

Next Story