- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दीपिका शर्मा की सांदीपनी स्कूल...
शाहनगर न्यूज: दीपिका शर्मा की सांदीपनी स्कूल शाहनगर में हुई नियुक्ति*

शाहनगर डिजिटल डेस्क। शासकीय सांदीपनी स्कूल शाहनगर (कोड 23100500117) में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पीड़िता को 5 दिन बाद न्याय मिला।
उक्त मामले में शाहनगर विकासखंड की बिसानी निवासी दीपिका शर्मा (संस्कृत, स्कोर 189) ने आरोप लगाया था कि उनसे कम स्कोर 183.95 वाले पटपरी निवासी राम विश्वास पाण्डेय को प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय ने अपना पारिवारिक बताकर नियुक्त कर दिया था।
मामले को प्रमुखता से दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने और 11 सितंबर को कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन आने के बाद कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने DEO को निर्देश दिए थे। जिसके बाद DEO आकांक्षा रावत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को नोटिस जारी किया, जिस पर शाहनगर ब्लॉक पैनल से कम स्कोर 183.95 वाले राम विश्वास का नाम प्रभारी प्राचार्य ने तत्काल हटाया और पीड़िता को न्याय दिलाया।
पीड़िता दीपिका शर्मा ने दैनिक भास्कर और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
इनका कहना है -
आकांक्षा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी, पन्ना
> "मामला मेरे संज्ञान में आया था, जिसको लेकर शाहनगर सांदीपनी प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया और नियुक्ति कराई गई। मेरिट के आधार पर 189 स्कोर वाली आवेदिका दीपिका शर्मा की नियुक्ति नियमानुसार करा दी गई है। भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
Created On :   19 Sept 2026 5:21 PM IST












