- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खमतरा गांव में खाना खिलाने की बात...
शाहनगर न्यूज: खमतरा गांव में खाना खिलाने की बात पर मारपीट,

शाहनगर डिजिटल डेस्क। थाना शाहनगर के ग्राम खमतरा में खाना खिलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें माँ-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया।
मामले की शिकायत फरियादिया श्रीमती अहिल्या बाई राठौर पति धर्मेन्द्र सिंह राठौर उम्र 42 वर्ष निवासी खमतरा ने दर्ज कराई। फरियादिया के अनुसार घटना 18 सितम्बर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे उसके घर के सामने आम रोड पर हुई। उसने आरोपी महिपाल सिंह राठौर की बहन पार्वती राठौर को खाना खिला दिया था, इसी बात पर आरोपी (1) महिपाल सिंह राठौर (2) श्रीमती सुमित्रो राठौर दोनों निवासी ग्राम खमतरा ने गाली-गलौज शुरू कर दी।जब फरियादिया के लड़के धूप सिंह राठौर उम्र 20 साल ने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने बांस का डंडा लेकर हमला कर दिया। महिपाल ने एक डंडा धूप सिंह के सिर के पीछे और दूसरा बाएं हाथ की कलाई पर मारा, जिससे सिर से खून निकलने लगा। बेटे को बचाने आई अहिल्या बाई पर भी हमला किया गया।
चिल्लाने पर पति धर्मेन्द्र सिंह राठौर एवं कुलदीप सिंह राठौर ने आकर बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी दी।
पुलिस कार्रवाई - सीएचसी शाहनगर से प्राप्त देहाती नालसी अप.क्र. 0/2026 धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत सउनि रामकृष्ण पाण्डेय द्वारा असल नंबर पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
Created On :   18 Sept 2026 8:19 PM IST












