शाहनगर न्यूज: 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

70 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंपा

शाहनगर डिजिटल डेस्क।शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताला पंचायत के ग्राम जुरसिंघा में बीती गुरुवार की दरम्यानी रात 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी परिजनों ने शाहनगर पुलिस को दी। सूचना पर विवेचक आरक्षक सोहन भिलाला मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की।

मृतिका की पहचान श्रीमती पंखी बाई यादव पति विशाल यादव उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतिका मूल रूप से अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरा (झरकुआ) की निवासी है, जो तीज त्यौहार के चलते एक सप्ताह पूर्व अपने मायके जुरसिंघा आई हुई थी, जहां यह हादसा हो गया।


Created On :   25 Sept 2026 5:51 PM IST

Tags

Next Story