शाहनगर न्यूज: बहन को छोड़कर लौट रहे युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, डायल

112 ने पहुंचाया अस्पताल, कटनी रेफर

शाहनगर ङिजीटल ङेस्क। थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत अंतर्गत कचौरी से झुकेही मार्ग पर शनिवार की रात एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमा निवासी ईश्वरदीन साहू (पीतू) पिता जोथर साहू, उम्र 35 वर्ष, अपनी बहन को कटनी जिले के झुकेही के मोहन नगर छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल TVS XL 100 क्रमांक MP 35Z F9462 से घर वापस आ रहा था। तभी कचौरी-झुकेही मार्ग पर अनियंत्रित होकर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में ईश्वरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम में आरक्षक ब्रजभान बागरी,ऐश्वर्य सिंह महदेले और वाहन पायलेट जितेन्द तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मामले में शाहनगर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


Created On :   27 Sept 2026 6:55 PM IST

Tags

Next Story