- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना टाईगर रिजर्व में पर्यटन सत्र...
पन्ना न्यूज: पन्ना टाईगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का शुभारम्भ
डिजिटल डेस्क पन्ना टाइगर रिजर्व, पन्ना में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ । आज से पन्ना टाइगर रिजर्व के समस्त कोर क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए निर्धारित पर्यटन सीमा क्षेत्र के अंतर्गत पर्यटन की विधिवत शुरुआत कर दी गई है, जिससे पर्यटक प्रकृति, वन एवं वन्य प्राणियों को समझ और परख सकेंगे।
आज पर्यटन सत्र के पहले दिन पन्ना टाइगर रिजर्व के तीनों मुख्य प्रवेश द्वारों — मंडला पर्यटन गेट, हिनौता पर्यटन गेट एवं अकोला पर्यटन गेट का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक तथा सहायक संचालक मंडला सहित परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन स्टाफ ने पर्यटकों का स्वागत किया। अधिकारियों ने पर्यटकों को फूल माला पहनाकर एवं हरी झंडी दिखाकर पार्क में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं, उनसे रूबरू होकर उनकी जिज्ञासाओं को समझा तथा जिप्सी चालकों व गाइडों को आवश्यक निर्देश दिये ।
पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर पन्ना टाइगर रिजर्व के तीनों पर्यटन गेटों पर एक विशेष 'हस्ताक्षर कैंपेन' का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी मूल के पर्यटकों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और हस्ताक्षर कैंपेन में अपने ऑटोग्राफ दर्ज किए।
पर्यटन के पहले दिन से ही पर्यटकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और पन्ना टाइगर रिजर्व में वाहनों की संपूर्ण क्षमता के साथ पर्यटन का संचालन सुचारू रूप प्रारभ्भग हुआ ।
Created On :   1 Oct 2026 6:26 PM IST












