- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन्य...
Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन्य प्राणी सप्ताह 2026 का शुभारंभ

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन्य प्राणी सप्ताह 2026 का शुभारंभ आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ आज प्रथम दिवस मुख्यालय स्तर पन्ना में एक उत्साहवर्धक मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
यह मिनी मैराथन पन्ना शहर में लगभग 5 किलोमीटर की दूरी के लिए आयोजित की गई थी। मैराथन के दौरान बच्चों और नागरिकों ने शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता से संबंधित प्रेरणादायक संदेश आम जनता को दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक , वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक पन्ना /मडला ओर अधीक्षक केन घडियाल खजुराहो द्वारा हरी झंडी दिखाकर छत्रसाल स्टेकडियम पन्ना से लगभग 150 प्रतिभागियों को रवाना किया गया।
इस अवसर पर ट्रैफिक पुलीस पन्ना, खेल अधिकारी (स्पोर्ट्स ऑफिसर) छत्रसाल स्टेडियम पन्ना का विशेष सराहनीय योगदान रहा साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी , वन अमला सहित पन्ना शहर के गणमान्य नागरिक एवं उत्साही युवा उपस्थिसत रहे ।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने वन्य प्राणी संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पन्ना शहर के नागरिकों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया ।
Created On :   1 Oct 2026 6:47 PM IST












