Panna News: थाना शाहनगर अंतर्गत मोटरसाइकिल खरीदकर घर जा रहे युवक, सड़क हादसे में एक की मौत

घायल को कटनी रेफर, NH-43 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डिजिटल डेस्क,पन्ना। थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत कटनी-पन्ना NH-43 पर बुधवार रात 7:30 बजे पौसी मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में एक नवयुवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार विनोद आदिवासी पिता हिरदु आदिवासी, 24 वर्ष निवासी पौसी ने बताया कि उसने अपने मौसी के लड़के नत्थु आदिवासी पिता अच्छे लाल आदिवासी, 35 वर्ष निवासी चौपरा से पुरानी मोटरसाइकिल खरीदी थी। गाड़ी नत्थु चला रहा था। जैसे ही दोनों पौसी के लिए निकले और मोड़ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नत्थु आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर शाहनगर थाना परसराम ङाबर को लगी मौके पर 112की टीम मे आरक्षक ब्रजभान बागरी और चालक अफजल अली सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल विनोद आदिवासी को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Created On :   29 July 2026 8:39 PM IST

Tags

Next Story