पन्ना न्यूज: शाहनगर ग्राम पंचायत बनी प्रदेश में नंबर 1 मुख्यमंत्री ने किया सरपंच को सम्मानित

शाहनगर ग्राम पंचायत बनी प्रदेश में नंबर 1 मुख्यमंत्री ने किया सरपंच को सम्मानित
सबसे ज्यादा आय अर्जित करने वाली पंचायत घोषित, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

डिजिटल न्यूज,शाहनगर, पन्ना । शाहनगर विकासखंड की आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर ने पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पंचायत को सबसे ज्यादा आय अर्जित करने वाली पंचायत घोषित किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जी द्वारा शाहनगर के सरपंच को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न योजनाओं और संसाधनों के बेहतर उपयोग से यह आय अर्जित की गई है। इस उपलब्धि से शाहनगर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सरपंच मनोज जैन सहित पंचायत के सभी सदस्यों को बधाई दी है।




Created On :   25 July 2026 4:08 PM IST

Tags

Next Story