पन्ना न्यूज: राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों ने युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों ने युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया


डिजिटल न्यूज पवई पन्ना । थाना पवई परिसर में बुधवार को 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल, शिक्षा और अनुशासन ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।

राष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श साहू, अर्शिया इजरायल और नैतिक पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए नशे के दुष्परिणाम बताए और युवाओं से खेल व शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, खेल शिक्षक रविशंकर सिंह, डॉ. निधि राय, गोसिया खान, जयराम सिंह, आकाश अहिरवार एवं श्रीमती रूप नगायच सहित खेल विभाग के शिक्षक, खिलाड़ी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Created On :   22 July 2026 6:18 PM IST

Tags

Next Story