- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पीएम विश्वकर्मा योजना से 18...
पन्ना न्यूज: पीएम विश्वकर्मा योजना से 18 हितग्राही लाभान्वित, ऋण शिविर का आयोजन

डिजिटल न्यूज शाहनगर, पन्ना । शाहनगर मुख्यालय के जनपद सभागार कक्ष में व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष ऋण सुविधा एवं जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायतों के 18ग्रामीण हितग्राही शामिल हुए। इसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले ऋण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि हितग्राहियों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराया जा सके।
अधिकारियों ने हितग्राहियों को सलाह दी कि वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट/आईडी अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि मौके पर ही ऋण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके
Created On :   22 July 2026 5:22 PM IST
Next Story












