- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट...
Panna News: संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक-संचालक सम्मानित

डिजिटल डेस्क,पन्ना। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, परीक्षा संचालकों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री प्रकाश खरे, गोकुल प्रसाद अवधिया, परशुराम उरमलिया, प्रशांत श्रीवास्तव, अखिलेश जैन, भरत लाल पांडेय, बिसानी में रावेन्द्र तिवारी, निधि चतुर्वेदी, कल्पना सेठिया एवं प्रभारी प्राचार्य गणेश सिंह को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच, मनोज जैन सचिव, कुलभूषण चतुर्वेदी, अशोक कुमार खरे, उमेश वर्मा, जिला समन्वयक श्री सुलक्षणा देवी सिंह, श्री राजकुमार मिश्रा एवं श्री फूल सिंह भी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत हुई है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई।
Created On :   21 July 2026 8:08 PM IST











