Panna news: बारिश से खेतों में लौटी रौनक

बारिश से खेतों में लौटी रौनक

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर पन्ना

शाहनगर मुख्यालय सहित बोरी बिसानी टिकरियामें मानसून की अच्छी बारिश के बाद अब किसान खरीफ बोवनी में जुट गए हैं। खेतों में ट्रैक्टर और बैलों की गूंज सुनाई देने लगी है। किसानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है।पिछले एक सप्ताह में हुई लगातार बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में अब तक औसत से 66% तक बारिश दर्ज की गई है। इससे धान, सोयाबीन, तिल और उड़द की बोवनी के लिए जमीन तैयार हो गई है। ग्राम रामपुर खजरी के छदामी आदिवासी ने कहा "इस बार मानसून समय पर आया है। खेत में पानी है तो बीज डालने में दिक्कत नहीं है। उम्मीद है इस साल पैदावार अच्छी होगी।"

Created On :   21 July 2026 6:41 PM IST

Tags

Next Story