- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर बी.पी. मेमोरियल विद्यालय में...
Panna News: शाहनगर बी.पी. मेमोरियल विद्यालय में खेल-खेल में बच्चे ले रहे शिक्षा का ज्ञान

डिजिटल डेस्क,शाहनगर पन्ना। शाहनगर बी.पी. मेमोरियल विद्यालय में बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया हैं। इस विद्यालय में छोटे बच्चे खेल खेल में शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विद्यालय संचालक गौरव ताम्रकार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बाल वाटिका बच्चों की औपचारिक शिक्षा की मजबूत नींव रखेगी।प्राथमिक विद्यालयों में 6 साल तक के बच्चों को बाल वाटिका में प्रवेश दिया जा रहा है।
यहां खेल-खेल में अक्षर ज्ञान और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया जाता है। इससे बच्चों का रचनात्मक विकास भी सुनिश्चित होता है। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Created On :   20 July 2026 8:34 PM IST
Next Story










