पन्ना न्यूज: ड्यूटी के दौरान शहीद आरक्षक अजय भास्कर के परिजनों को मिला 1रूपये करोड़ का बीमा चेक

ड्यूटी के दौरान शहीद आरक्षक अजय भास्कर के परिजनों को मिला 1रूपये करोड़ का बीमा चेक
पुलिस–एसबीआई एमओयू के तहत मिली आर्थिक सहायता, एएसपी वंदना सिंह चौहान ने किया चेक प्रदान

डिजिटल न्यूज पन्ना/मध्य प्रदेश पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच हुए पुलिस सैलरी पैकेज एमओयू के तहत ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए पन्ना पुलिस के आरक्षक अजय भास्कर के परिजनों को 1 करोड़ रूपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता पुलिस परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एएसपी और एसबीआई अधिकारियों ने सौंपा बीमा चेक

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिवंगत आरक्षक अजय भास्कर के परिजनों को 1 करोड़ का बीमा चेक सौंपा। इस दौरान दिवंगत आरक्षक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलता है विशेष बीमा लाभ

मध्य प्रदेश पुलिस और एसबीआई के बीच हुए एमओयू के अनुसार, जिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन खाता एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत संचालित होता है, उन्हें निर्धारित शर्तों के अनुसार ड्यूटी के दौरान मृत्यु या दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में विशेष बीमा और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसी प्रावधान के तहत दिवंगत आरक्षक अजय भास्कर के परिजनों को यह बीमा राशि स्वीकृत की गई।

पुलिस परिवारों को संबल देने की महत्वपूर्ण पहल : एएसपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। एसबीआई के साथ किया गया पुलिस सैलरी पैकेज एमओयू ऐसी ही एक महत्वपूर्ण पहल है, जो विपरीत परिस्थितियों में पुलिस परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करता है।

पुलिस कल्याण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता

एसबीआई अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकेज का उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराना है। यह योजना पुलिस बल के कल्याण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।


Created On :   17 July 2026 5:20 PM IST

Tags

Next Story