panna news: प्रधान अध्यापिका ने 8वीं पास छात्रों की TC में लिखा "चरित्रहीन"

प्रधान अध्यापिका ने 8वीं पास छात्रों  की TC में लिखा चरित्रहीन
छात्रों का भविष्य अधर में

डिजिटल न्यूज़ पन्ना/शाहनगर

शाहनगर विकासखंड के भोपार गांव की शासकीय माध्यमिक शाला में प्रधान अध्यापिका की लापरवाही से 2छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

आरोप है कि 8वीं पास छात्राओं अभिलेश कुमार पिता बबलू यादव और अमरजीत यादव पिता राधेशरण यादव की TC में प्रधान अध्यापिका श्रीमती सत्या सिंह ने "चरित्रहीन" लिख दिया।

TC में आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण अब किसी भी स्कूल में 9वीं में प्रवेश नहीं मिल रहा। परिजनों ने DEO पन्ना से शिकायत की है।

BEO डॉ. रागनी तिवारी का बयान:

"यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। प्रधानाध्यापिका ने पद का दुरुपयोग किया। जांच कर रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजी जाएगी।"

फिलहाल शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   18 July 2026 6:31 PM IST

Tags

Next Story