panna/raipura news: भैंस चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल

भैंस चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल

डिजिटल न्यूज़ पन्ना

जिले के मोहन्द्रा रेंज के सरईखेड़ा बीट अंतर्गत सोनमऊ कला के समीप रविवार शाम एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोनमऊ कला निवासी 58 वर्षीय करतार सिंह यादव रविवार शाम करीब 5 बजे जंगल के समीप भैंस चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया हमला करने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा लाया गया, जहां डॉक्टर एम एल चौधरी ने बताया कि घाव गंभीर होने के चलते घायल को कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Created On :   19 July 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story