Panna News: सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा शुरू

सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा शुरू
छात्र-छात्राओं ने दी गुरु वंदना और भजन प्रस्तुति

डिजिटल डेस्क,शाहनगर पन्ना। शाहनगर मुख्यालय स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु वंदना, भजन एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तिमय भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्राचार्य भरत पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में गुरु के प्रति सम्मान की भावना और संस्कारों का विकास होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संपत्त मिश्रा, श्रीमती अंजु देवी सिंह, श्रीमती नेहा तिवारी, श्रीमती केतकी जैन, उमा शंकर सोनी, अखिलेश जैन पुनीत मोर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Created On :   20 July 2026 8:01 PM IST

Tags

Next Story