पन्ना न्यूज: शाहनगर में चोरों का आतंक

शाहनगर में चोरों का आतंक
48 घंटे में 2 गांवों में लाखों की चोरी खरमोरा में टूटे तीन घरों के ताले, तो कचौरी में दीवार तोड़कर घुसे चोर

डिजिटल न्यूज शाहनगर पन्ना थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा दिया है। 48 घंटे के अंदर खरमोरा और कचौरी गांव में लाखों के चांदी-सोने के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

19 जुलाई की रात खरमोरा में छन्नू खैरवार, महेंद्र खैरवार और स्व. महुम सिंह के घरों के ताले तोड़कर नगदी और जेवर चोरी हुए। साथ ही 20 जुलाई की रात कचौरी में रामहेत विश्वकर्मा के घर की बाड़ी से दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी व नगदी ले गए।

सुबह परिजनों को खेतों में बिखरी पेटियां मिलीं। सूचना पर शाहनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

शाहनगर थाना प्रभारी परसराम डाबर ने मामले को संज्ञान में लिया है और शीघ्र ही चोरियों का खुलासा करने की बात कही है।




Created On :   21 July 2026 12:35 PM IST

Tags

Next Story