Panna News: बदमाशों ने घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवर और नकद चोरी किए

बदमाशों ने घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवर और नकद चोरी किए
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के कचौरी गांव में 20-21 जुलाई की दरमियानी रात बदमाशों ने रामसेवक विश्वकर्मा के घर में सेंधमारी कर 8 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 7-8 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

घटना के वक्त मकान मालिक किसी काम से बाहर गए हुए थे और उनकी पत्नी व बच्चे सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और पेटी-संदूक के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

भागते समय चोरों ने मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, जिसे सुबह पड़ोसियों की मदद से खुलवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Created On :   21 July 2026 4:14 PM IST

Tags

Next Story