Panna news: 7 साल से संबल योजना की राशि का इंतजार

7 साल से संबल योजना की राशि का इंतजार
विधवा महिला ने लगाई न्याय की गुहार

डिजिटल न्यूज़ पन्ना

जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागांव की विधवा महिला कुसुम चौधरी पिछले 7 वर्षों से संबल योजना के तहत मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रही है। उसके द्वारा बताया गया कि मेरे पति सुंदरलाल की मृत्यु 6 जनवरी 2019 को हो गई थी, विधवा महिला अनुग्रह राशि के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं।उसका दावा है की संबल पोर्टल में 3 मई 2019 को राशि स्वीकृत दिखाई दे रही है ।लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ। विधवा महिला द्वारा शासन से राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

Created On :   22 July 2026 3:43 PM IST

Tags

Next Story