पन्ना न्यूज: सर्पदंश से बालक की मौत पर परिजनों से मिलीं तहसीलदार

सर्पदंश से बालक की मौत पर परिजनों से मिलीं तहसीलदार
परिजनों को दी नसीहत - झाड़-फूंक से बचें, तुरंत कराएं इलाज

डिजिटल न्यूज शाहनगर, पन्ना ।शाहनगर तहसील क्षेत्र के खमतरा गांव में जहरीले कीड़े के काटने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हल्का पटवारी को आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाने को कहा। ग्रामीणों को समझाइश दी कि बरसात में जहरीले कीड़े निकलते हैं। काटने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराएं। सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त है।


Created On :   22 July 2026 5:35 PM IST

Tags

Next Story