- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मुख्य सड़क मार्ग से गांव को जोड़ने...
Panna news: मुख्य सड़क मार्ग से गांव को जोड़ने की ग्रामीणों ने की मांग

डिजिटल न्यूज़ पन्ना/सलेहा
ग्राम पंचायत सलेहा अन्तर्गत स्थिति बम्होर गांव को देवेन्द्र नगर मुख्य सड़क मार्ग से बम्होर सड़क मार्ग से सलेहा सतना मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग गांव वालों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से की गई है।गांव वालों द्वारा कहा गया की हम सभी यहां के पुस्तैनी निवासी हैं यहां पर काफी परिवार निवासरत है। दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सतना एवं जिला मुख्यालय पन्ना जाना पड़ता है। अभी इसे बम्होर आने के लिए नागौद मुख्य सड़क मार्ग से एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके गांव में जाना पड़ता है। दोनों मुख्य सड़क मार्ग से गांव को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क मार्ग का निर्माण हो जाता है तो एक ओर जहां नगर के बाहर से वाईपास सड़क मार्ग सतना मुख्य सड़क मार्ग से देवेन्द्र नगर, गुन्नौर सड़क मार्ग से जुड़ जायेगा। एक तरफ गांव वालों को आवागमन के लिए सड़क सुविधा होगी वही दूसरी तरफ बाईपास सड़क मार्ग का भी निर्माण हो जायेगा।इन दोनों सड़क मार्ग को जोड़ने लिए कुल दो किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शासन को करना पड़ेगा।
Created On :   22 July 2026 4:30 PM IST












