- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तम्बाकु और पानी मंगाकर महिला के साथ...
पन्ना न्यूज: तम्बाकु और पानी मंगाकर महिला के साथ छेङखानी , आरोपी फरार

डिजिटल न्यूज शाहनगर, पन्ना । शाहनगर थाना क्षेत्र बोरी चौकी में चलनी में 19 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना रैपुरा में देहाती नालसी क्रमांक 0/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर आया और पानी-तम्बाकू मांगने के बहाने अंदर घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और धमकाया। घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
मामले में शाहनगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 333 और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी गुड्डा पटेल निवासी चलनी के खिलाफ मामला कायम कर तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने 21 जुलाई को शाहनगर थाना पहुंचकर बयान दर्ज कराए। इसके बाद प्रकरण शाहनगर थाने भेजा गया है। शाहनगर थाना प्रभारी परसुराम ङाबर ने बताया की मामले पंजीबद्ध कर शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
Created On :   22 July 2026 8:45 PM IST












