- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पत्नी ने पूर्व पति संग रची थी हत्या...
पन्ना न्यूज: पत्नी ने पूर्व पति संग रची थी हत्या की साजिश, एक साल बाद सूरत से दोनों गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज पन्ना। रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवारकलां में हुए चर्चित नन्नू सोनी हत्याकांड का पन्ना पुलिस ने करीब एक साल बाद खुलासा कर दिया। हत्या की साजिश नन्नू की पत्नी अर्चना सोनी ने अपने पूर्व पति रामप्रताप सोनी के साथ मिलकर रची थी। दोनों आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मई 2025 में कोर्ट मैरिज के बाद अर्चना का नन्नू से बच्चों और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच उसने पूर्व पति को बुलाया और 10 जुलाई 2025 की रात दोनों ने लकड़ी की मुगरिया से हमला कर नन्नू की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी लगातार ठिकाने, नाम और वेश बदलकर पुलिस से बचते रहे।
एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने मध्यप्रदेश समेत छह राज्यों में लगातार दबिश दी। आखिरकार 21 जुलाई को सूरत के कपोदरा क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में पूछताछ और विवेचना जारी है।
Created On :   22 July 2026 7:06 PM IST












