- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सरकारी अस्पतालों के बंद रहने से...
पन्ना न्यूज: सरकारी अस्पतालों के बंद रहने से पशुपालक परेशान

डिजिटल डेस्क शाहनगर, पन्ना । शाहनगर के सरकारी पशु चिकित्सालय में मंगलवार को 11 बजे ही ताला लगा मिला। डॉक्टर के न मिलने पर पशुपालकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
पशुपालकों का आरोप है कि जब उन्होंने फोन पर डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि "मैं मीटिंग में हूं"। इसके बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई।
स्थानीय लोगों में संन्दीप प्रताप सिंह निवासी पगरी का कहना है कि सरकारी पशु चिकित्सालय 11बजे से लगातार बंन्द होने से बीमार मवेशियों के इलाज के लिए उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं संन्दीप पान्ङे और मुन्ना सिंह ने कहा की अस्पताल बंद मिलने पर किसानों को या तो महंगे प्राइवेट डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ता है या फिर बिना जानकारी के खुद ही पशुओं का इलाज करने को मजबूर होना पड़ता है।
इनका कहना है ।
रामनिवास चौधरी एसङीएम शाहनगर ।
मे मामले की जांच कराता हू जब मुख्यालय शाहनगर का ये हाल है तो ग्रामिण अंचलों के पशु चिकित्सालयों का क्या हाल होगा
Created On :   23 July 2026 3:16 PM IST












