- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर की 8 समितियों में 24 से 28...
पन्ना न्यूज: शाहनगर की 8 समितियों में 24 से 28 जुलाई तक सदस्यता अभियान

डिजिटल डेस्क शाहनगर, पन्ना । शाहनगर मुख्यालय अंतर्गत 8 समितियों में नवीन सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। समिति प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों को सदस्य बना रहे हैं।
नवीन सदस्य बनने के उपरांत सभी किसानों का बैंक में खाता खोला जा रहा है। बैंक द्वारा खाताधारकों को बैंक की समस्त योजनाओं की जानकारी प्रमुखता से दी जा रही है। इसमें सावधि जमा, एफडी खाता, मासिक जमा और बचत खाता शामिल हैं, जिनमें खातेदारों को आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है।
इसके साथ ही कृषक भाइयों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर नगदी ऋण* एवं खाद-बीज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासन द्वारा लागू की गई ई-वितरण खाद योजना के तहत किसानों की पात्रता अनुसार व टोकन प्राप्त कर समितियों द्वारा किसानों को खाद दी जा रही है।
बैंक प्रबंधन द्वारा फसल बीमा एवं नवीन सदस्यता अभियान* के तहत यह अभियान 24 जुलाई से 28 जुलाई तक चलाया जा रहा है।
जो किसान भाई अभी तक समिति के सदस्य नहीं बने हैं, उनसे अपील है कि वे तत्काल समिति के कर्मचारियों से संपर्क कर नवीन सदस्य बनकर शासन की योजनाओं का लाभ लें।शाहनगर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा अंतर्गत शाखा के समस्त स्टाफ एवं फील्ड स्टाफ द्वारा पूरी ईमानदारी एवं लगन से किसान भाइयों और जमाकर्ताओं को बैंक की सेवाएं लगातार दी जा रही हैं। इससे समस्त खातेदारों एवं कृषकों में बैंक के प्रति विश्वास बढ़ा है।
Created On :   23 July 2026 7:33 PM IST












