Panna News: मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम

मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम
  • मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण
  • भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम

Panna News: केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कडी में मंडल भाजपा ककरहटी के संयोजन में ककरहटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत पन्ना के अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे सिंह परमार उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद ककरहटी की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौधरी द्वारा की गई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्षत द्वारा भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान श्रीमती सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में भारत प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है। आंतकवादियों द्वारा किए गए हमले का देश की सेना द्वारा करारा जबाव पाकिस्तान को दिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ सहभागिता की गई। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष विनोद तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, भाजपा से शंकर दयाल, भरत सिंह, शिवराज सिंह, अरविंद पटेल, राजेश शर्मा, अरविंद अहिरवार, मनिंद्र पाण्डेय सहित नगर एवं मण्डल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय खरे ने किया।

Created On :   21 Jun 2025 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story