Panna News: बस स्टैण्ड में सड़क़ हादसे के बाद बच्चा हुआ गुम

बस स्टैण्ड में सड़क़ हादसे के बाद बच्चा हुआ गुम
थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत खमतरा बस स्टैण्ड में 22 फरवरी को सङक हादसे में मोटरसाइकिल से तीन लङके दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे। जिसमें दीपक गङारी पिता रामजी गडारी उम्र 17 वर्ष हादसे के बाद से घर नहीं पहुंचा।

Panna News: थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत खमतरा बस स्टैण्ड में 22 फरवरी को सङक हादसे में मोटरसाइकिल से तीन लङके दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे। जिसमें दीपक गङारी पिता रामजी गडारी उम्र 17 वर्ष हादसे के बाद से घर नहीं पहुंचा। घबराये परिजनों ने लगातार खोजबीन की जिस पर उसका कोई पता नहीं चला। जिस पर शाहनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट गुम हुए बालक की मां ने अपने देवर के साथ पहुंचकर दर्ज कराई। शाहनगर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।


Created On :   26 Feb 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story