- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खिरवा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,...
Panna News: खिरवा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पार्टी के दौरान की थी गोली मारकर हत्या

Panna News: थाना अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरवा में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 12 बोर के अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 फरवरी 2026 को फरियादी आरती चौधरी 21 वर्ष निवासी ककरहाई भटवा ने अपने पति बलीराम चौधरी के गुम होने की रिपोर्ट थाना अमानगंज में दर्ज कराई थी। जिस पर गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की गई। फरियादी के अनुसार 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे बलीराम के मोबाइल पर फोन आया जिसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले और कहा कि थोड़ी देर में लौट आएंगे। सुबह तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में मड़ला हार की ओर अमान सिंह बुंदेला के खेत के पास झोपड़ी के बाहर बलीराम का शव मिला।
शव के दाहिनी आंख में गोली लगने का निशान था तथा कान, नाक और आंख से खून बह रहा था। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच उपरांत अपराध धारा 103(१) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस जांच में आरोपी दीपेन्द्र सिंह बुंदेला 30 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का कट्टा बरामद किया गया है। चूंकि मृतक अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित था और आरोपी के पास अवैध हथियार पाया गया इसलिए प्रकरण में धारा 25/27 आम्र्स एक्ट तथा 3(२)व्ही एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को 25 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े -शाहनगर के चौपरा सरपंच पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्यवाही, कपिलधारा कूप निर्माण में हितग्राही से मांगी थी ११ हजार की राशि
यह रहे कार्यवाही में शामिल
इस संपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया अनुभाग गुनौर, थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन, उप निरीक्षक रजनी समाधिया सहित पुलिस टीम के आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Created On :   26 Feb 2026 5:25 PM IST













