Panna News: अंतत: जोडे गए वाटर सप्लाई विद्युत कनेक्शन, १७ दिन बाद मिला ग्रामीणों को पानी, पहाडीखेरा और इटौरा ग्राम के वांशिदो को मिली राहत

अंतत: जोडे गए वाटर सप्लाई विद्युत कनेक्शन, १७ दिन बाद मिला ग्रामीणों को पानी, पहाडीखेरा और इटौरा ग्राम के वांशिदो को मिली राहत
करीब १७ दिन से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे पहाडीखेरा और इटौरा ग्राम के लोगो आज राहत मिल गई। टंकी में पानी भरने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल की सप्लाई आज से शुरू कर दी गई।

Panna News: करीब १७ दिन से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे पहाडीखेरा और इटौरा ग्राम के लोगो आज राहत मिल गई। टंकी में पानी भरने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल की सप्लाई आज से शुरू कर दी गई। ग्राम पंचायत पहाडीखेरा द्वारा वाटर सप्लाई के लिए गए बिजली के दो कनेक्शनों पर बकाया बिल की कुल राशि ०६ लाख ३५ हजार रूपए जमा नहीं किए जाने पर मार्च माह के अंत में कनेक्शन काट दिए गए थे जिससे कि ग्राम पंचायत पहाडीखेरा और ग्राम इटौरा की नल जल योजना से होने वाली पानी सप्लाई बंद हो गई। सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ गई। इस समाचार पत्र द्वारा पहाडीखेरा के ग्राम पंचायत द्वारा दिनांक ०७ अप्रैल को विद्युत विभाग ने काटे वाटर सप्लाई कनेक्शन शीर्षक से विस्तृत जानकारी के साथ खबर प्रकाशित की गई और इसके बाद भी जब पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो इस समाचार पत्र द्वारा दिनांक १४ अप्रैल को १५ दिन से कटी बिजली पहाडीखेरा में भीषण जल संकट शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया तथा जिला प्रशासन एवं जनपद प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी में जल संकट के समाधान को लेकर उदासीन होने संबंधी ग्रामीणों के आरोप को रखा गया।

दिनांक १४ अप्रैल समाचार पत्र में दूसरी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की ओर से तत्परता से की गई कार्यवाही परिणाम के रूप में सामने आई। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियो के निर्देश पर स्थानीय विद्युत विभाग के लाइनमैन द्वारा सप्लाई बोर के काटे गए दोनों कनेक्शन को जोड दिया गया। विद्युत बहाल हो जाने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा सूखी पडी टंकी को पहले भर गया और आज दूसरे दिन पानी की सप्लाई शुरू की गई। जिससे ग्रामवासियों को राहत मिली है हालांकि अभी भी ग्राम पंचायत द्वारा बकाया देयक का भुगतान नहीं किया गया जिसके चलते लोगों की आशंका बनी हुई है कि बिल जमा नहीं होन पर विद्युत विभाग फिर से गांव की वाटर सप्लाई के कनेक्शन न काट दे यदि ऐसा होगा तो फिर से ग्रामवासियों की परेशानी बढ जायेगी।


Created On :   17 April 2026 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story