Panna News: खेत से ट्रैक्टर व थ्रेसर निकालने के विवाद में महिला के साथ डंडे से मारपीट

खेत से ट्रैक्टर व थ्रेसर निकालने के विवाद में महिला के साथ डंडे से मारपीट
अजयगढ थाना की हनुमतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बंधा बरियापुर खेत से टै्रक्टर व थ्रेसर निकालने के विवाद में एक महिला के साथ डंडे से जमकर मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में पीडि़ता श्रीमती दीपा प्रजापति उम्र ३१ वर्ष द्वारा अपने पति हीरा प्रजापति के साथ चौकी हनुमतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Panna News: अजयगढ थाना की हनुमतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बंधा बरियापुर खेत से टै्रक्टर व थ्रेसर निकालने के विवाद में एक महिला के साथ डंडे से जमकर मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में पीडि़ता श्रीमती दीपा प्रजापति उम्र ३१ वर्ष द्वारा अपने पति हीरा प्रजापति के साथ चौकी हनुमतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि दिनांक ०९ मार्च को मेरी जवा की फसल की थ्रेसिंग होनी थी। थ्रेसिंग के लिए मेरे पति हीरा प्रजापति ने आरोपी लेखराम प्रजापति के खाली खेत से ट्रैक्टर व थे्रसर निकाली थी जिस पर उसके द्वारा गालियां देते हुए पति को मारपीट करने की धमकी दी थी जिसके बाद १० मार्च २०२६ को रात में करीब ०९ बजे हीरा प्रजापति खेत जा रहे थे तो मंैने खेत में जाने से मना किया और कहा कि कल लेखराम से लडाई हो गई थी वह मारने के लिए कहा रहा था उसी दौरान लेखराम प्रजापति आ गया और खेत से टै्रक्टर निकालने पर से मुझे व मेरे पति को गालियां देने लगा मैंने मना किया तो लेखराम ने सिर में डंडा मारा जिससे खून निकलने लगा मैं वहीं गिर गई फिर लेखराम ने दो डंडे मारे जो हाथ के कोंचा में लगे। मेरे पति हीरा प्रजापति सास रामबाई एवं पुत्र आयुष ने बीच-बचाव किया जिसके बाद लेखराम जाते समय जान से मारने की धमकी दे रहा था। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


Created On :   12 March 2026 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story