- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- खेत तालाब योजना में गड़बडी के आरोप,...
Panna News: खेत तालाब योजना में गड़बडी के आरोप, बिना कार्य कराये एक वर्ष पहले आहरित की राशि

Panna News: पन्ना जिले की जनपद पंचायत शाहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया खुर्द में पंचायत कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। मामला ग्राम इटौरा का है जहां हितग्राही मूलक योजना के तहत स्वीकृत खेत तालाब निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम इटौरा निवासी रामा पिता जगोला प्रजापति के नाम वर्ष 2025 में खेत तालाब निर्माण स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक द्वारा बिना कोई कार्य कराए ही एक वर्ष पूर्व मई 2025 में करीब 47 हजार 241 रुपये की राशि आहरित कर ली गई। बताया जाता है कि इस मामले की जानकारी हितग्राही रामा प्रजापति को करीब एक वर्ष बाद लगी।
यह भी पढ़े -संचारण-संधारण संभाग में धूमधाम से मनाया गया विद्युत लाईनमैन दिवस, ४३ लाइन कर्मियों का किया गया सम्मान
जब उन्होंने इस संबंध में पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक से बातचीत की तो उनके द्वारा कहा गया कि गलती से राशि निकल गई है और जल्द ही खेत तालाब का कार्य करा दिया जाएगा। हितग्राही रामा प्रजापति का कहना है कि जब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक 36601411 दर्ज कराई तब आनन-फानन में खेत तालाब का कार्य शुरू कराया गया। हालांकि उनका आरोप है कि केवल तीन-चार घंटे ही रात के समय जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई और उसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। रामा प्रजापति के अनुसार कई बार पंचायत से आग्रह करने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पंचायत में हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। हितग्राही ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए तथा अधूरा पड़ा खेत तालाब निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए।
यह भी पढ़े -नगर परिषद में मनाया गया रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह, विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी रहे उपस्थित
इनका कहना है
मैं मामले को दिखवाता हूं।
भगवान ङ्क्षसह, सीईओ जपं शाहनगर
मैं रोजगार सहायक से बात करके ही बता पाउंगा।
लखन यादव, ग्राम पंचायत सचिव पिपरिया खुर्द
Created On :   11 March 2026 12:24 PM IST












