Panna News: नगर परिषद में मनाया गया रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह, विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी रहे उपस्थित

नगर परिषद में मनाया गया रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह, विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी रहे उपस्थित
नगर परिषद अजयगढ़ के सामने प्रांगण में रंग पंचमी का पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह व नगर परिषद की अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा अजयपाल के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Panna News: नगर परिषद अजयगढ़ के सामने प्रांगण में रंग पंचमी का पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह व नगर परिषद की अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा अजयपाल के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंचासीन अथितियों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत अपने संबोधन में विधायक श्री सिंह ने कहा कि यह होली मिलन कार्यक्रम है जिसका मतलब है कि आपस में सबसे मिलन करना। इस पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने व आपसी मतभेदो को भूलकर मनाने की बात कही। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर कोई भी कोर कसर न छोडऩे की बात कही। हम सेवा में है चाहे वो काम से हो या व्यवहार से चाहे मेल मिलाप से हो। इस बार विधानसभा में मेरे द्वारा अजयगढ व खोरा में कॉलेज में रिक्त पदों की पूर्ति कराने व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम की स्वीकृति दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह के साथ मिलकर फूलों व गुलाल से जमकर होली खेली।

होली मिलन में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव शीलू, जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री कौशल किशोर लोध एवं अवध तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेन्द्र सिंह, महामंत्री बाबू सिंह, ब्रजेन्द्र खटीक व मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता हीरालाल गुप्ता, सिमरिया मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, के.पी. सिंह, वीरेंद्र जैन, जनक यादव, अनिल गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि परमार, जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव, चंद्रप्रभा तिवारी, कल्पना यादव, पार्षदद्वय अजय कुमार मिश्रा बबलू, नारायणदास रजक, मालती रजक, ओम प्रकाश कोंदर, मण्डल उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, विशाल यादव, रामभुवन मिश्रा, पंकज मिश्रा, रज्जन यादव, भूपेंद्र सिंह, मातादीन यादव, संजय गुप्ता व ब्रजेश गुप्ता सहित कई अन्य वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार डी.आर. बौद्ध, थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, नगर परिषद से ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय जैन, अनिल गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारीगण एवं जन समूह उपस्थिति रहे।

Created On :   9 March 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story