Panna News: कांग्रेस के नेता की कार से शराब बरामद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

कांग्रेस के नेता की कार से शराब बरामद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
पुलिस चौकी मोहन्द्रा अंतर्गत रीछी बडख़ेरा मार्ग में एक बलेनो गाड़ी से पुलिस ने 8 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बडखेरा से रीछी विक्रय के लिए अवैध शराब पहुंचाई जानी है।

Panna News: पुलिस चौकी मोहन्द्रा अंतर्गत रीछी बडख़ेरा मार्ग में एक बलेनो गाड़ी से पुलिस ने 8 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बडखेरा से रीछी विक्रय के लिए अवैध शराब पहुंचाई जानी है। मुखबिर की सूचना और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस सक्रिय हुई रात्रि करीब ०2 बजे पुलिस को स्लेटी रंग की बलेनो गाड़ी क्रमांक एमपी-३५-जेडए-5906 जाती हुई दिखी। जिसे रोकने पर वाहन चला रहे व्यक्ति ने तेज गति से गाडी चलाकर भागने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को ०८ पेटी शराब जिसकी कीमत 31 हजार रुपए जब्त की गई। पुलिस ने मौके से शराब व वाहन जब्त कर वाहन स्वामी अजय पाल लोधी निवासी ग्राम बरखेड़ा के विरूद्ध धारा 34/2 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया गया है।

यह रहे कार्यवाही में शामिल

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया योगेन्द्र गायकवार, चौकी प्रभारी मोहन्द्रा दीपक भदोरिया, चौकी प्रभारी हरदुआ उपनिरीक्षक जे.पी. अहिरवार, प्रधान आरक्षक रवि पाठक, सर्वेन्द्र कुमार, आरक्षक दिव्यराज बुन्देला, राहुल पटेल, आरक्षक चालक अखिल शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

इनका कहना है

हमें काफी दिनों से इस रास्ते से शराब की अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी मिल रही थी पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि यह शराब कहां से आई और किसके पास पहुंचाई जा रही थी। जांच के बाद इसमें अन्य आरोपी भी संलिप्त होने की आशंका है।

दीपक सिंह भदोरिया, चौकी प्रभारी मोहन्द्रा

मैं कटनी से लौट रहा था मोहन्द्रा पहुंचते ही कई गाडिय़ों ने मेरा पीछा किया जिससे मैं घबराहट के कारण गाडी छोडक़र भाग गया। मुझे पुलिस द्वारा राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

अजय पाल लोधी, आरोपी


Created On :   9 March 2026 1:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story