- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कार्यक्रम में महिलाओं का किया गया...
Panna News: कार्यक्रम में महिलाओं का किया गया सम्मान, महिला को मजबूर नहीं बल्कि मजबूत बनना है: श्रीमती मीना राजे

Panna News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद पंचायत प्रांगण पन्ना में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की महिला शासकीय सेवकों के सम्मान सहित निर्धारित थीम पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक पन्ना एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं न केवल घर, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक नई ऊंचाईयों को छू रही हैं। पारिवारिक जीवन में अनेक चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित की हैं। वास्तव में महिलाओं की स्थिति के आधार पर ही किसी भी राष्ट्र की सर्वांगीण उपलब्धि अथवा तरक्की का पैमाना निहित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक हैं। इनका मनोबल बढऩे से योजनाओं का संचालन और क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे शहर, कस्बे और गांव की बेटियों द्वारा भी यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता प्रतिभा का परिचायक है। नई पीढ़ी को सशक्त बनाने और 14-15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं से अनिवार्य रूप से एचपीवी टीकाकरण कराने का आव्हान भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रयासों तथा उपलब्ध अवसरों की बदौलत हर महिला को मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत बनना है।
यह भी पढ़े -मोहन निवास चौराहे की टूटी पुलिया, राहगीर परेशान, प्रशासन डूबा गहरी तंद्रा में क्या हादसे का इंतजार
सभी महिलाएं अपने कत्र्तव्य का निर्वहन कर अन्य महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में भी आगे बढ़ें। नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं समाज की आधार शिला हैं। इनके प्रयास और दायित्वों के सकारात्मक निर्वहन की बदौलत समाज को नई दिशा मिल रही है। कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा महिलाओं से स्वयं के बारे में सोचने और समय निकालने की अपील की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वयं के कार्य से संतुष्ट होकर आत्मविश्वास के साथ सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की राह प्रशस्त करें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, जिपं उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, मोहिनी मिश्रा, पूनम यादव सहित जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, डॉ. मीना नामदेव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं भी उपस्थित रहीं।
पगरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
अमानगंज क्षेत्र के ग्राम पगरा में ०8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जेके सीमेंट की सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संस्था लोक कल्याण भूमिका समिति के माध्यम से आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों और बच्चियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सुश्री रेखा कुशवाहा ने की। इस अवसर पर जेके सीमेंट के सहयोग से ग्राम पगरा एवं सिमरिया में संचालित सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने मंच पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से बुंदेली भाषा और संस्कृति से जुड़े गीतों और प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न मनोरंजक खेल शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर राकेश पूर्विया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं के सम्मानए शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना चाहिए।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था लोक कल्याण भूमिका समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। जिसमें सार्थक गौतम, सिद्धांत जैन, श्रेया गुप्ता, ऋचा सिंह, वंदना सिंह, श्वेता राजा बुंदेला और आशीष चनपुरिया ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
वन विभाग ने किया ग्राम वन समिति की महिला सदस्यों का सम्मान
दक्षिण पन्ना वनमण्डल के शाहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत दिनांक 08 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम वन समिति महेबा, बोरी की सक्रिय महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की सक्रिय सदस्य श्रीमती तारा बाई विश्वकर्मा एवं श्रीमती शंका बाई बर्मन के साथ लगभग 80 वर्षीय वरिष्ठ ग्रामवासी चिनजी बाई पटेल को श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम वन समिति महेबा के अध्यक्ष भूरा बंजारा सहित फूलचंद्र पटेल, मोहन विश्वकर्मा, केशव प्रसाद दहायत, मनोज पटेल तथा वनरक्षक प्रेम नारायण वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की तथा समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Created On :   9 March 2026 1:59 PM IST














