Panna News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई पन्ना का निर्वाचन सम्पन्न, राजेश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला ईकाई पन्ना का निर्वाचन सम्पन्न, राजेश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष
स्थानीय लवकुश वाटिका में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिंगवासिया की अध्यक्षता एवं अशोक पटेरिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ की उपस्थिति में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन एवं जिला निर्वाचन आयोजित किया गया।

Panna News: स्थानीय लवकुश वाटिका में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिंगवासिया की अध्यक्षता एवं अशोक पटेरिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ की उपस्थिति में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन एवं जिला निर्वाचन आयोजित किया गया। जिला स्तरीय सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के जिला पदाधिकारी विनोद मिश्रा, विनोद तिवारी, महेंद्र तिवारी, जगदीश जडिय़ा सहित राज्य कर्मचारी संघ के सभी तहसील एवं विकासखंड के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय सम्मेलन में दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत के पश्चात देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम के उद्घोष के साथ जिला स्तरीय निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न की गई। जिसमें निर्विरोध रूप से राजेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह धंधेरे को जिला सचिव एवं सुनील खरे को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन मंत्री के लिए शिवकुमार मिश्र का मनोनयन किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए कर्मचारी हित में कार्य करने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलीम खान, विमल यादव, शेषमणि द्विवेदी, रवि डिनायक, विजय मिश्रा, सुरेन्द्र वर्मा, प्रेमकिशोर शर्मा, ब्रज किशोर जडिया, सत्यनारायण सिंह बुंदेला, चंद्रभान सिंह, हरगोविंद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सीता शरण सिंह लोध, दीपक सिंह, रणजीत सिंह कुशवाहा, श्रीमती रश्मि पाठक, जे.पी. लडिय़ा, अरुण कुमार पाठक, अखिलेश मिश्रा, रूपनारायण शुक्ला, राम लखन पाण्डेय, अरुण तिवारी, गुलज़ारी चौधरी, रामकिशोर मिश्रा, शरण सिंह राजपूत, सुखदेव प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, राम रूप विश्वकर्मा, सौरभ कुमार जैन, आशीष विश्वकर्मा, नीरज कुमार, मुकेश कुमार पाठक, अनिल कुमार पटेल, शिव सागर कुंवर, राघवेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, ऊषा सोनकर, अनीता चौबे, कमलू दास शर्मा, देव प्रकाश विश्वकर्मा, सतानंद पाठक, सुनील पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर गर्ग द्वारा किया गया।

इनका कहना है

राज्य कर्मचारी संघ शासन का मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन है अध्यक्ष बनने के पश्चात मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन एवं शिक्षक संवर्ग को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखना विशेष है।

राजेश मिश्रा, नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष

Created On :   9 March 2026 1:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story