- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एचपीवी...
Panna News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एचपीवी टीकाकरण का विशेष अभियान

Panna News: ककरहटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ०८ मार्च को नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी की उपस्थिति में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी के निर्देशानुसार सीबीएमओ अभिषेक जैन के मार्गदर्शन में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण का विशेष रूप से अभियान चलाकर किशोरियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को सुरक्षित करना है। भारत मे सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण प्रथम बार किया जा रहा है। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है। अभियान 28 फरवरी से 90 दिनों तक चलाया जाएगा।
यह भी पढ़े -दिनदहाडे किसान का टै्रक्टर तथा घर से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी, फरियादी किसान ने पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप
विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों मे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना मुख्य उद्देश्य है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा का कैंसरे, महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से की कोशिकाओं में पैदा होता है। इसी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ही 14 व १५ वर्ष की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। महिलाओं में अधिकांशत: गर्भाशय कैंसर पाया जाता है। टीकाकरण के विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग से एलएचवी भावना गौड़, एनओ ज्योति उइके, एएनएम माया सिंगरौल, रूद्रप्रताप सिंह, बैजनाथ उपाध्याय का अहम योगदान रहा। टीकाकरण के प्रति जागरूकता का कार्य समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी द्वारा किया गया व अभियान को सफल बनाया गया। टीकाकरण कार्य में अधिकांश आशा कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति रही।
Created On :   9 March 2026 1:43 PM IST













