- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोहन निवास चौराहे की टूटी पुलिया,...
Panna News: मोहन निवास चौराहे की टूटी पुलिया, राहगीर परेशान, प्रशासन डूबा गहरी तंद्रा में क्या हादसे का इंतजार

Panna News: शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक मोहन निवास चौराहे पर स्थित पुलिया इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही है। पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इसकी लोहे की सरिया बाहर निकल आई हैं जो यहाँ से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए किसी काल से कम नहीं है।
प्रमुख संपर्क मार्ग होने से बढी परेशानी
गौरतलब है कि मोहन निवास चौराहा शहर का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहाँ से गहरा, कुंजवन, जरधोवा और मनकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए भारी आवागमन होता है। दिनभर इस मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों का तांता लगा रहता है। पुलिया टूटी होने के कारण सडक़ का एक बड़ा हिस्सा असुरक्षित हो गया है जिससे आए दिन जाम की स्थिति तो बनती ही है साथ ही वाहन अनियंत्रित होने का खतरा भी बना रहता है।
यह भी पढ़े -तीसरे चरण में आबकारी शराब के तीन में से दो समूह हुए निष्पादित, अमानगंज समूह पर ३२ करोड़ ८५ लाख ९९ हजार ९९९रूपए में हुआ टेन्डर
बाहर निकली सरिया बन सकती हैं जानलेवा
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिया के बीचों-बीच से निकली नुकीली सरिया टायर फटने या किसी राहगीर के गिरकर चोटिल होने का बड़ा कारण बन सकती हैं। अंधेरे के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है क्योंकि दूर से टूटी हुई पुलिया का अंदाजा नहीं लग पाता।
क्या हादसे के बाद जागेगा प्रशासन
क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से यह पुलिया जर्जर अवस्था में है लेकिन लगता है प्रशासन गहरी तंद्रा में डूबा हुआ है। लोगों ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।
यह भी पढ़े -दिनदहाडे किसान का टै्रक्टर तथा घर से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी, फरियादी किसान ने पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप
Created On :   9 March 2026 1:53 PM IST












