Panna News: तीसरे चरण में आबकारी शराब के तीन में से दो समूह हुए निष्पादित, अमानगंज समूह पर ३२ करोड़ ८५ लाख ९९ हजार ९९९रूपए में हुआ टेन्डर

तीसरे चरण में आबकारी शराब के तीन में से दो समूह हुए निष्पादित, अमानगंज समूह पर ३२ करोड़ ८५ लाख ९९ हजार ९९९रूपए में हुआ टेन्डर
नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पन्ना जिले में शराब दुकान समूहों के लिए ई टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया चालू है । इसी के अन्तर्गत दिनांक 7 मार्च को तीन समूह अमानगंज, धरमपुर और देवेंद्रनगर का ई टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से निष्पादन प्रक्रिया संपन्न हुई ।

Panna News: नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पन्ना जिले में शराब दुकान समूहों के लिए ई टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया चालू है । इसी के अन्तर्गत दिनांक 7 मार्च को तीन समूह अमानगंज, धरमपुर और देवेंद्रनगर का ई टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से निष्पादन प्रक्रिया संपन्न हुई । जिसमें अमानगंज और धरमपुर शराब दुकान समूह पर निर्धारित आरक्षित मूल्य से भी अधिक मूल्य पर ई टेंडर प्राप्त हुए । जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में स्थित बैठक कक्ष में जिला निष्पादन समिति द्वारा कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार की अध्यक्षता में उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩ दस्ता संभाग सागर इंदर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान की उपस्थिति में ई टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया संपन्न हुई । अमानगंज शराब दुकान समूह जिसमें शराब दुकान अमानगंज, महेबा, सुनवानी, सिमरिया और पुरैना शामिल है । इसकी निर्धारित आरक्षित मूल्य 32 करोड़ 32 लाख 40 हजार 932 रुपए रखा गया था जिसके विरुद्ध 32 करोड़ 85 लाख 99 हजार 999 रुपए का ऑफर मूल्य वर्तमान लायसेंसी आशीष शिवहरे द्वारा ई टेंडर कम ऑक्शन में भरा गया। जो आरक्षित मूल्य से 1.66 प्रतिशत बढक़र है । धरमपुर शराब दुकान समूह जिसमें शराब दुकान धरमपुर और बीरा शामिल है । इसका आरक्षित मूल्य 5 करोड़ 17 लाख 20 हजार 149 रुपए निर्धारित किया गया था।

इसके विरुद्ध दो ई टेंडर प्राप्त हुए थे । जिसमें आर आर एसोसिएट नरसिंहपुर द्वारा 5 करोड़ 71 लाख 2 हजार 981 रुपए में 10.41 प्रतिशत वृद्धि कर ऑफर मूल्य पर ई टेंडर पर दिया । जबकि देवेंद्र नगर शराब दुकान समूह पर कोई टेंडर प्राप्त नहीं हुआ । पन्ना जिले में नवीन आबकारी नीति के अंतर्गत चल रही ई टेंडर कम ऑक्शन में दस समूहों में से अभी मात्र चार समूहों का निष्पादन हुआ है । अभी छह समूहों का निष्पादन होना शेष है । शेष समूहों में अजयगढ़ समूह, देवेंद्रनगर समूह, गुनौर समूह, सलेहा समूह, मोहन्द्रा समूह और पवई समूह है । शेष समूहों के निष्पादन हेतु ई टेंडर लाइव कर दिए गए जो दिनांक 10 मार्च 2026 को खोले जाएंगे । इंदर सिंह जामोद उपायुक्त संभागीय उडऩ दस्ता संभाग सागर ने पन्ना जिला में ई टेंडर कम ऑक्शन की प्रक्रिया में भाग लिया । संभावित लाइसेंसियों से परामर्श कर उन्हें अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का निर्देश दिया । अब तक पन्ना जिले में हुए निष्पादन की समीक्षा की तथा आगामी प्रक्रिया हेतु आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी पन्ना मुकेश कुमार मौर्यए सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव, आबकारी उपनिरीक्षक निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय,हरीश पाण्डेय, विेक्रांत जैन के अलावा लायसेंसी आशीष शिवहरे, धीरेन्द्र और धर्मेन्द्र वाजपेई और राहुल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


Created On :   9 March 2026 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story